March 19, 2026

कंगना को थप्पड़ मारने वाली कॉन्स्टेबल पर FIR

download

थप्पड़ कांड पर बॉलीवुड की चुप्पी से भड़कीं कंगना रनोट, कहा- ये आपके साथ भी हो सकता है
एक्ट्रेस कंगना रनोट को थप्पड़ मारने वाली CISF की महिला कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। उस पर रास्ता रोकने और मारपीट करने के तहत केस दर्ज किया गया है। CISF ने कुलविंदर को सस्पेंड करके मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में किसान संगठन कुलविंदर के समर्थन में आ गए हैं। सिख संगठन ने कुलविंदर को बहादुर बताकर उसके माता-पिता को सम्मानित किया। वहीं, बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी ने कुलविंदर को नौकरी दिलाने का वादा किया है।

कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी डिलीट की: बॉलीवुड की चुप्पी पर कंगना रनोट ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। उन्होंने कहा कि राफा को सपोर्ट करने वाली गैंग, जब आप किसी पर हमले का जश्न मनाते हो तो याद रखना, कभी ये आपके साथ भी हो सकता है। हालांकि, चंद मिनट बाद ही कंगना ने स्टोरी को डिलीट कर दी।

You may have missed