March 15, 2026

DRDO में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 37000 तक मिलेगी सैलरी

570

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने की ख्वाहिश रखने वालों के लिए खुशखबरी है. यदि आप इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, तो आपके लिए DRDO में काम करने का अच्छा अवसर है. इसके लिए DRDO ने जूनियर रिसर्च फेलो के पदों पर भर्ती के लिए भर्तियां निकाली है. कैंडिडेट्स जो भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है. DRDO के इस भर्ती के जरिए कुल 12 पदों पर बहाली की जाने वाली है. यदि आप भी इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, तो 19 जून तक या उससे पहले आवेदन कर दें. अन्यथा ये मौका हाथ से नहीं निकल जाए.

आवश्यक योग्यता:- 
कैंडिडेट्स जो भी DRDO के इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट दोनों लेवल पर फर्स्ट डिवीजन के साथ कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर इंजीनियरिंग में एमई/एम.टेक होना चाहिए.

आयुसीमा:-
जो भी कैंडिडेट्स इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष होनी चाहिए. साथ ही सरकारी नियमों के मुताबिक एससी/एसटी के लिए 05 वर्ष और ओबीसी के लिए 03 वर्ष की छूट दी जाएगी.

वेतनमान:-
जिस किसी भी कैंडिडेट्स का चयन DRDO में इन पदों के लिए होता है, उन्हें सैलरी के तौर पर 37000 रुपये मासिक वेतन और एचआरए का भुगतान किया जाएगा.

ऐसे मिलेगी नौकरी:-
DRDO के इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा.
दिनांक: 19-06-2024 और 20-06-2024
रिपोर्टिंग समय: सुबह 08:30 बजे से 10:00 बजे तक
स्थल: डीजीआरई चंडीगढ़