Home Uncategorized घायलों से मिलने के बाद सीएम योगी ने किया घटनास्थल का दौरा

घायलों से मिलने के बाद सीएम योगी ने किया घटनास्थल का दौरा

10
0

उत्तर प्रदेश के हाथरस में मंगलवार को भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. हादसे पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है. इसके साथ ही मामले की जांच के आदेश दिए हैं. दरअसल, मंगलवार (2 जुलाई) को हाथरस जिले की सिकंदराराऊ तहसील के गांव फुलरई में भोले बाबा, साकार हरि बाबा का सत्संग चल रहा था. सत्संग सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे.

जब सत्संग समाप्त होने के बाद लोग यहां से जाने लगे. इसी दौरान भगदड़ मच गई. भीड़ इतनी थी कि लोग एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे और देखते ही देखते सैकड़ों लोग भीड़ में दब गए. जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 121 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि अभी भी दर्जनों लोगों का एटा और आसपार के जिलों के अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इनमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. जिसके चलते माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.