Home छत्तीसगढ़ स्लग- रिश्वतखोर बाबू पर ACB का शिकंजा

स्लग- रिश्वतखोर बाबू पर ACB का शिकंजा

2
0

 

एंकर- नारायणपुर जिले के SDM कार्यालय में एंटी करप्शन ब्योरा की टीम ने छापामार कार्यवाही को अंजाम देते हुए एक रिश्वतखोर बाबू रंगे हाथों धर दबोचा है। ACB की कार्यवाही से सारे महकमे में हड़कंप मच गया है। ACB की टीम ने नारायणपुर जिला कलेक्ट्रेट SDM शाखा में सहायक ग्रेड 02 के पद पर पदस्थ संकेर कुमेटी को 8000 रुपए घुस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है जहां चांदनी चौक के रहने वाले लवदेव देवांगन से जमीन के नामांतरण के बदले SDM शाखा में सहायक ग्रेड 2 पर पदस्थ संकेर कुमेटी कई दिनों से दस हजार रुपए की रिश्वत को माग कर रहा था। जिसके चलते लवदेव देवांगन ने मामले की शिकायत ACB जगदलपुर से की जिसके बाद ACB टीम ने जाल बिछा कर रिश्वतखोर बाबू को गिरफ़्तार कर लिया है।
*बाइट* रमेश मरकाम, उप पुलिस अधीक्षक ACB।
*बाइट* लव देव देवांगन, आवेदक।