March 11, 2026

संविधान की पुस्तक और सत्य का प्रतिक सफेद झंडे के साथ देवेंद्र यादव गिरफ्तार

IMG-20230826-WA0207

दुर्ग-भिलाई सहित जिले भर के सतनामी समाज ने की घोर निंदा
भिलाई। भिलाई नगर के युवा और देश भर में लोकप्रिय विधायक देवेंद्र यादव को बलोदाबाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के समय विधायक देवेंद्र यादव अपने साथ देश के संविधान की किताब और सत्य का प्रतिक सतनामी समाज का ध्वज अपने हाथ में पकड़े रहे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार ले गई। इस दौरान हजारों की संख्या में विधायक देवेंद्र के समर्थक ने जमकर विरोध किया। साथ ही भिलाई नगर सहित दुर्ग भिलाई और जिले भर के सतनामी समाज के लोग भाजपा सरकार के इस कृत्य की घोर निंदा कर रहे हैं।
गौरतलब है कि बलोदाबाजार में कुछ माह पहले कलेक्ट्रोरेट में आगजनी की घटना हुई थी। इस मामले पर भाजपा सरकार प्रमुख आरोपियों को पकड़ने के बजाए, अपने लोगों को बचाने के लिए राजनीति करण कर रही है। भाजपा सरकार ने सतनामी समाज के मासूम कई युवाओं को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका विरोध विधायक देवेंद्र यादव ने खुलकर किया था। सतमानी समाज का समर्थन करने, उनके साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ लड़ने और आवाज उठाने के चलते पुलिस उन्हें बार-बार नोटिस भेज रही थी। शुक्रवार को भी नोटिस भेजा गया था। लेकिन इसके बाद शनिवार की सुबह से ही पुलिस विधायक निवास पहुंच गई। मामले की सूचना आग की तरह पूरे शहर में फैल् गई और हजारों समर्थक, महिला, पुरूष, युवा युवतियां, सतनामी समाज के लोग विधायक निवास को घेर लिए। पुलिस को अंदर जाने ही नहीं दिए। अपने नेता और विधायक पर पुलिस की दादागिरी से नाराज लोगों ने पुलिस और भाजपा सरकार के लिए नारेबाजी शुरू कर दी। हजारों की संख्या में समर्थकों की भीड़ को देखकर पुलिस सहम गई और कुछ नहीं की। बल्की और भी फोर्स बुला लिए। दिन भर नारेबाजी के बाद शाम को पुलिस ने विधायक को गिरफ्तार कर पहने साथ ले गई। भारी संख्या में बल लेकर बलोदा बाजार पुलिस देवेंद्र यादव को गिरफ्तार करने के लिए सीएसपी, डीएसपी थानेदार रैंक के अधिकारी सहित अन्य स्टाफ पहुंचा हुआ था। देवेंद्र यादव आज सुबह से ही अपने बंगले में समर्थकों के साथ भिलाई विधानसभा के क्षेत्र के सभी समर्थक सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व विधायक अरूण वोरा सहित कई नेताओं उनके साथ डटे रहे।
बलोदा बाजार भाटापारा पुलिस झूमा झटकी के बीच विधायक देवेंद्र यादव को गिरफ्तार कर बलोदा बाजार के लिए रवाना हो गई इस दौरान पुलिस को अपने वाहन निकालने में काफी संघर्ष का सामना करना पड़ा।

You may have missed