बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की ओर से अपरेंटिस के पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 17 सितंबर तक चलेगी। इसमें इच्छुक उम्मीदवार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कुल कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अपरेंटिस के कुल 500 पद भरे जाएंगे।
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 20 वर्ष से लेकर 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियम के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
कैसे होगा चयन
उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होगा। लिखित एग्जाम 100 अंकों का होगा, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंग। लिखित परीक्षा के आधार पर ही मेडिरल परीक्षा के लिए चयन होगा। मेडिकल मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों का चयन होगा। यह चयन मेरिट के आधार पर होगा।
कैसे करें आवेदन?
- अपरेंटिस के पद पर आवेदन के लिए सबसे पहले उम्मीदवार यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाएं।
- अब उम्मीदवार होम पेज पर दिए गए रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद उम्मीदवार को अपरेंटिस अप्लाई के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अभ्यर्थी मांगी गई सभी जानकारी भरें और फिर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर लें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें और आवेदन पत्र सबमिट कर दें।
- इसके बाद अभ्यर्थी फॉर्म को डाउनलोड करें।
- अंत में उम्मीदवार इस पेज का प्रिंट आउट निकाल लें।



