Home छत्तीसगढ़ युवाओं को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी खुशखबरी

युवाओं को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी खुशखबरी

3
0

ओपी चौधरी ने कहा कि, प्रदेश में इस बार मानसून अच्छा रहा है। प्रदेश के लिए आज अच्छा दिन है, आज प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने जा रही है। विष्णु सरकार में सब अच्छा चल रहा है। Finance Minister OP Choudhary बजट की तैयार पर वित्त मंत्री ने कहा कि, विष्णु सरकार के दूसरे बजट की तैयारी शुरू हो गई है। पहले बजट में कई योजनाओं को शुरू किया गया है। पिछली सरकार में कई कार्यो को सिर्फ दिखावे के लिए स्वीकृत किया गया था, उनके लिए बजट का प्रावधान हमारी सरकार ने किया है। वित्त मत्री ने कहा कि, नए बजट में युवाओं पर फोकस रहेगा। शहरी क्षेत्रों में आईटी सेक्टर को मजबूत करेंगे। बस्तर सरगुजा में पर्यटन को बढ़ाना देने की भी कोशिश रहेगी।