काफी समय से ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं। कई फंक्शन्स में इन्हें अलग-अलग स्पॉट किया गया जिसकी वजह से इस तरह की खबरों को और बल मिला। हालांकि इसके बारे में कोई भी ऑफिशियल जानकारी अभी तक नहीं मिली है।
वहीं पिछले दिनों एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही थी जिसमें अभिषेक के हाथ से सगाई की अंगूठी कहीं गायब दिख रही थी। लेकिन अब हाल ही में ऐश्वर्या राय का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी बेटी आराध्या के साथ जलसा में स्पॉट हुईं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और फैन्स इस पर कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।



