Home दुर्ग पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने अपने गृह ग्राम में मनाया, प्रधानमंत्री...

पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने अपने गृह ग्राम में मनाया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन…

6
0
  • कन्या पूजन, जल संरक्षण का शपथ, वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान एवं आशीर्वाद का दिया जलाकर मनाया जन्म दिवस.

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ग्राम मानिकचौरी में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने अपने गृह ग्राम पहुंचकर शीतला तालाब में गंगा आरती की तथा जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इसके साथ ही गणेश पंडाल के समीप कन्याओं का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर दीप प्रज्वलित कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना भी की गई। इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत माता के सच्चे सपूत हैं। उनके गृह ग्राम बड़गांव जाने का अवसर मेरे लिए भावनात्मक भी है और इसी गांव में उनकी माताजी भी रहती थीं। आज भले ही वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका आशीर्वाद आज भी असंख्य कार्यकर्ताओं के साथ है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मातृशक्ति के आशीर्वाद और भरोसे से व्यक्ति जीवन में आगे बढ़ता है, उसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मातृभूमि की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश को विकास के नए मुकाम तक ले जाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर एक छोटे से गांव में जल, पर्यावरण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े संकल्प लिया जाना इस बात का प्रतीक है कि राष्ट्र निर्माण की भावना गांव-गांव तक पहुंच रही है।

कार्यक्रम में सरपंच हेमलता साहू, गोविंद तिवारी,अनिल अग्रवाल, बुद्धेश्वर साहू, चुम्मन साहू, ईश्वरी देवांगन,रमेश साहू छविराम साहू गजेंद्र साहू देव सिंह ध्रुव वनिता सेन भावना साहू सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामवासियो की उपस्थिति रही।