June 13, 2026

अग्निवीर भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए दिया जाएगा प्रशिक्षण

IMG-20240910-WA0194

मुंगेली भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण युवाओं को शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली में जिले के 248 आवेदक लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। इन आवेदकों को जिला मुख्यालय में 20 सितम्बर से शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्रस्तावित है। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले आवेदकों के रूकने की भी व्यवस्था की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जमकोर मोबाईल नम्बर 9977230975, 7000029996 व 9165078401 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

You may have missed