June 8, 2026

जाने नई मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद पहली बार क्या बोलीं आतिशी…

IMAGE-117

Atishi on Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी होंगी। मंगलवार को बैठक में आतिशी को आप विधायक दल की नेता चुना गया। नई CM चुने जाने के बाद आतिशी पहली बार मीडिया से मुखातिब हुईं। जहां उन्होंने अपने पहले बयान में कहा कि उनका लक्ष्य अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर दिल्ली का CM बनाना है।

मीडिया से बात करते हुए आतिशी ने कहा, “दिल्ली की जनता, AAP विधायक और मैं – चुनाव तक कुछ महीनों के लिए CM के तौर पर, सिर्फ़ एक लक्ष्य लेकर काम करेंगे। हमें अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर दिल्ली का CM बनाना है।