March 6, 2026

निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी एमडी श्री अबिनाष मिश्रा ने जीई रोड सौंदर्यीकरण की प्रगति को देखा एवं कार्य तेजी से शीघ्र करवाने कहा

IMG-20240930-WA0106

पाथवे में स्टैम्प कांक्रीट लगवाने के निर्देष दिये, डीडी नगर रोड एवं आमानाका वेंडिंग जोन के कार्य को तेजी के साथ पूर्ण करने के दिये निर्देष 0
रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक श्री अबिनाष मिश्रा ने रायपुर स्मार्ट सिटी द्वारा राजधानी शहर के जीई मार्ग में करवाये जा रहे विभिन्न विकास सौंदर्यीकरण के कार्यो की प्रगति का स्मार्ट सिटी के सीओओ श्री उज्जवल पोरवाल, महाप्रबंधक तकनीकी श्री पकंज कुमार पंचायती सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में लिया एवं कार्यो की स्थल समीक्षा कर अधिकारियों को आवष्यक निर्देष दिये।
निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी एमडी ने जीई रोड में स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित किये जा रहे पाथवे के काम में तेजी लाने के निर्देष दिये एवं पाथवे में स्टैम्प कांक्रीट कार्य करवाने अधिकारियों को निर्देषित किया । वहां लगायी जा रही ग्रील के कार्य को जनहित में सुव्यवस्थित कर सुधारकर वहां जीआई पाईप लगवाना एवं कार्य तेज गति से गुणवत्ता युक्त तरीके से शीघ्र पूर्ण करवाना जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से निर्देषित किया गया।
आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी एमडी ने साइंस कालेज के समीप डीडी नगर रोहिणीपुरम गोल चैक जाने वाले मार्ग पर कराये जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य को तत्काल गतिमान करने के निर्देष दिये है। उन्होने कार्य को शीघ्रता से गुणवत्ता युक्त तरीके से जनहित में पूर्ण करवाना सुनिष्चित करने अधिकारियों को निर्देषित किया है। उन्होने कार्य की धीमी गति को लेकर गहन अप्रसन्नता व्यक्त की है।
आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी एमडी श्री अबिनाष मिश्रा ने अधिकारियों सहित आमानाका में निर्माणाधीन वेंडिंग जोन के कार्य की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन किया । उन्होने कार्य की धीमी गति पर गहन अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए शीघ्रता से कार्य सतत माॅनिटरिंग कर गुणवत्ता युक्त तरीके से जनहित में जनसुविधा विस्तार हेतु प्राथमिकता के साथ पूर्ण करवाना सुनिष्चित करने के निर्देष अधिकारियों को दिये है।