Home छत्तीसगढ़ गरबा में अभद्र गाने बजाने पर होगी कार्रवाई

गरबा में अभद्र गाने बजाने पर होगी कार्रवाई

22
0

बिलासपुर। नवरात्रि पर्व के दौरान आयोजित रास गरबा, जगराता, डांडिया के आयोजन समितियों की रविवार की शाम एसपी रजनेश सिंह ने बैठक ली। इस दौरान उन्होंने आयोजन के दौरान परंपराओं का ध्यान रखने कहा। साथ ही किसी भी तरह के अभद्र गानों और नृत्य का प्रदर्शन को रोकने निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों को उच्च न्यायालय और शासन की ओर से गाइड लाइन की जानकारी दी।

प्रत्येक समिति की जिम्मेदारी होगी कि वह यातायात को सुगम और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखें । कार्यक्रम स्थल एवं पार्किंग में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था रखें । अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे लोगाें की वालंटियर के माध्यम से पहचान कर कार्यक्रम में प्रवेश न दिया जाए।