Home देश मेडिकल ऑफिसर की हत्या की कोशिश, दो कर्मचारियों पर शक

मेडिकल ऑफिसर की हत्या की कोशिश, दो कर्मचारियों पर शक

2
0

बागपत से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां डिप्टी सीएमओ और जिला टीबी अधिकारी डॉक्टर यशवीर सिंह व उनके परिवार को खाने में टीबी का बैक्टीरिया देकर मारने की कोशिश की गई. जिसका एक ऑडियो भी सामने आया है. यह साजिश उनके विभाग में कार्यरत मुशीर और जब्बार नाम के युवकों ने रची थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. Dr Yashveer Singh बताया जा रहा है कि टीबी, एचआईवी कोऑर्डिनेटर जब्बार खान और लैब टेक्नीशियन मुशीर अहमद ने डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीर सिंह के खाने में एमडीआर टीबी के मरीज के बलगम के जीवाणु व अन्य घातक रसायन खाने में मिलने की कोशिश की थी. घटना के सामने आने के बाद से मुशीर और जब्बार फरार हैं.