Home छत्तीसगढ़ कार्य में लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिव निलंबित

कार्य में लापरवाही बरतने पर पंचायत सचिव निलंबित

2
0

 

लोरमी जनपद पंचायत लोरमी में पदस्थ पंचायत सचिव श्री ध्रुव कुमार तिवारी को शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया गया है। कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने यह कार्यवाही की है। शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने, ग्राम पंचायत का प्रभार नहीं देने एवं उच्चाधिकारी के आदेश की लगातार अवहेलना करने के कारण पंचायत सचिव के विरूद्ध यह कार्यवाही की गई है। निलंबन अवधि में सचिव तिवारी का मुख्यालय जनपद पंचायत लोरमी निर्धारित किया जाता है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।