June 9, 2026

जलागारों में शाम को 50 प्रतिशत तक जलप्रदाय होगा रायपुर

IMG-20241022-WA0034

सुबह जलप्रदाय होने के पश्चात पुराना 80 एमएलडी प्लांट के इंटेकवेल के हेडर में इंटर कलेक्शन कार्य के कारण सम्बंधित 10  -रायपुर नगर पालिक निगम के कार्यपालन अभियंता (फिल्टरप्लांट) ने जानकारी दी है कि 80 एम.एल.डी. प्लांट के इंटेकवेल के हेडर में इंटर कनेक्शन कार्य करने के कारण दिनांक 23 अक्टूबर 2024 को पुराना 80 एम.एल. डी.प्लांट से भरने वाली ओव्हर हेड टैंक डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी पुराना, श्याम नगर एवं विधानसभा में भरने वाली सम्प से सुबह जलप्रदाय होने के पश्चात् शाम को जलप्रदाय 50 प्रतिशत तक होगा। दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को सुबह जलप्रदाय नियमित रूप से होगा। उपरोक्त के अलावा शहर में स्थित अन्य जलागारों एवं पावर पंपों से जलप्रदाय यथावत रहेगा।

You may have missed