राजद सुप्रीमो लालू यादव ने राहुल गांधी की मांग का समर्थन करते हुए उद्योगपति गौतम अडानी को गिरफ्तार करने की मांग की है. लालू यादव ने कहा है कि, वह (राहुल गांधी) सही कह रहे हैं. वारंट जारी हुआ है तो पहले अडानी को गिरफ्तार करना चाहिए. गौरतलब है कि इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि, यह स्पष्ट हो गया है, अजानी ने अमेरिका और भारत के कानूनों का उल्लंघन किया है. वहीं, इस मामले पर बीजेपी का कहना है कि कानून अपना काम करेगा.



