है। इसके तहत संयुक्त श्रम संगठनों सीटू, एटक,ऐक्टू, एच एम एस,स्टील वर्कर्स यूनियन, लोइमू ने 26 नवंबर को घड़ी चौक ,सुपेला ,भिलाई में दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
प्रदर्शन के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।इस प्रदर्शन मे चार श्रम कोड को रद्द करने ,ठेकाकरण व आउटसोर्सिंग को बंद करने, सभी श्रमिकों को 26000 रुपए प्रतिमाह व ₹10000 प्रतिमाह पेंशन देने ,रक्षा, रेलवे, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सेल सहित सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण नहीं करने,अंधाधुंध भूमि अधिग्रहण को समाप्त करने ,मनरेगा में 200 दिन काम तथा प्रतिदिन ₹600 मजदूरी देने, दलितों आदिवासियों और अल्पसंख्यकों सहित सभी वंचित वर्गों के खिलाफ हिंसा सामाजिक उत्पीड़न और जाति- सांप्रदायिक भेदभाव को समाप्त करने, सभी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की कानूनी गारंटी करने आदि मांगे उठाई जाएगी .
तमाम श्रमिक साथियों से अपील है कि इस प्रदर्शन में शामिल हो।
धन्यवाद
जगन्नाथ त्रिवेदी,विनोद कुमार सोनी, बृजेन्द्र तिवारी, देवेन्द्र कुमार सिंह, नंद किशोर गुप्ता, सुरेन्द्र मोहंती
संयुक्त ट्रेड यूनियन,भिलाई



