Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में स्कूल के समय में हुआ बदलाव, अब सुबह 9 बजे...

छत्तीसगढ़ में स्कूल के समय में हुआ बदलाव, अब सुबह 9 बजे से लगेंगे क्लासेस, आदेश जारी

5
0

 

 

छत्तीसगढ़ में अधिक ठंड को देखते हुए कलेक्टर ने बच्चों के स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया गया हैं. कई जगहों पर शीत लहरी और कड़ाके की ठंड का भी अलर्ट जारी किया जा रहा है। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर कलेक्टर ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।

 

जारी आदेश के मुताबिक दो पाली में चलने वाली कक्षाओं की पहली पाली अब सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक संचालित होगी। वहीं दो पाली में संचालित होने वाली कक्षाओं की दूसरी पाली 12.45 से 4.15 तक चलेगी। वहीं एक पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं 10.30 बजे 3.30 बजे तक संचालित होगी।