Home छत्तीसगढ़ राज्यपाल डेका की संवेदनशीलता, नक्सली हमले में घायल जवानों को दी आर्थिक...

राज्यपाल डेका की संवेदनशीलता, नक्सली हमले में घायल जवानों को दी आर्थिक सहायता

12
0

राज्यपाल रमेन डेका (Governor Ramen Deka) ने अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए नक्सली हिंसा में घायल हुए कांकेर जिले के जिला रिजर्व फोर्स के दो जवानों खिलेश्वर गावड़े और हिरामन यादव को बेहतर ईलाज के लिए 25-25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की है। इसके अलावा सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर संचालनालय सैनिक कल्याण बोर्ड को 2 लाख रूपए की राशि भी स्वेच्छानुदान मद से प्रदान की है। उन्होंने आम जनता से भी 7 दिसम्बर को मनाए जाने वाले सषस्त्र सेना झण्डा दिवस के उपलक्ष्य में भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए अधिक से अधिक राशि देने की अपील की।