March 12, 2026

भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट यूनियन, छत्तीसगढ़ ट्रेलर ट्रांसपोर्ट

IMG-20241204-WA0031

एसोसिएशन,छत्तीसगढ़ सीमेंट वेलफेयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, रसमड़ा परिवहन संघ ,दुर्ग जिला खाद्य परिवहन संघ के संयुक्त नेतृत्व ने गाड़ियों की फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु छत्तीसगढ़ मंत्रालय में डिप्टी आरटीओ कमिश्नर श्री डी. रवि शंकर जी से मुलाकात की। श्री डी. रवि शंकर जी ने संबंधित समस्याओं के निराकरण का आश्वासन देते हुए गवर्मेंट द्वारा निर्धारित नियमो की जानकारी प्रदान की।

संयुक्त संघो के प्रमुख समस्याओं में – आटोमेटेड फिटनेस टेस्टिंग सेंटर के द्वारा जीपीएस. पैनिक बटन अतिरिक्त रेडियम, अतिरिक्त रिफलेक्टर, सी-3 व सीटी, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के नाम पर अतिरिक्त अनावश्यकशुल्क वाहन स्वामी एवं परिवहनकर्ताओ से लिया जा रहा है। जिसमे राहत देने हेतु मांग रखी गयी।

इस दौरान श्री इंद्रजीत सिंह छोटू जी,श्री प्रभुनाथ बैठा जी,श्री मलकीत सिंह लल्लू जी, श्री अनिल चौधरी जी, श्री हरेंदर यादव जी, श्री जोगा राव जी,
श्री महेंद्र सिंह जी, श्री शाहनवाज कुरैशी जी, श्री रिज्जु सिंह जी,रमन जी , ललित मोहन जी , वाजिद अंसारी जी , सुनील यादव जी , पंकज शर्मा जी ,दलविंदर सिंह ढिल्लों जी, श्री हरिंदर यादव जी, श्री जसवंत सिंह सैनी जी, श्री पंकज सेट्टी जी और श्री सतीश अग्रवाल जी उपस्थित रहे।

You may have missed