March 12, 2026

पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत, 3 लोग घायल

IMG-20241205-WA0005

 

 

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा-2’ आज यानि 5 दिसंबर को लॉन्च होने जा रही है। फैंस इस फिल्म के लॉन्च होने का बेसर्बी से इंतजार कर रहे थे। वहीं, फिल्म की लॉन्चिंग से पहले हैदराबाद में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 1 महिला की मौत हो गई तो वहीं, 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Read More: PROBA-3 Mission: प्रोबा-3 मिशन की लॉन्चिंग आज… श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से होगा लॉन्च, यहां देख सकेंगे लाइव
हैदराबाद के आरटीसी एक्स रोड्स पर अल्लू अर्जुन पहुंचे थे। यहां उन्हें देखने के लिए फैंस की बड़ी भीड़ जमा हुई। एक्टर की एक झलक पाने के लिए लोगों के बीच भगदड़ हो गई, जिसमें कई लोग चोटिल हो गए। इस दौरान अल्लू अर्जुन से मिलने आए फैंस पर लाठीचार्ज भी किया गया।

You may have missed