March 12, 2026

सड़क सुरक्षा और रोजगार के संबंध में किया जागरूक

IMG-20241205-WA0204

सड़क सुरक्षा और रोजगार के संबंध में किया जागरूक

मोहम्मद नाजिम दोरनापाल

सुकमा, /जिले में सड़क सुरक्षा और रोजगार के महत्व को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत बुधवार को शासकीय शहीद बापूराव पीजी कॉलेज और आईटीआई संस्थान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा और रोजगार के नए अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। सड़क सुरक्षा पर जिला परिवहन अधिकारी शिवभगत रावटे ने छात्रों और युवाओं को जागरूक करते हुए सड़क पर सुरक्षित यातायात के नियमों और उनके पालन के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की। उन्होंने दुर्घटनाओं से बचने के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग आवश्यक रूप से करने की समझाइश दी। जिला रोजगार अधिकारी एस. के. भारवे ने जिले में आयोजित होने वाले रोजगार कैंप और रोजगार पंजीयन प्रक्रिया के बारे में आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया। छात्रों को परीक्षा की तैयारी के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। उन्हें समय समय में शासन के द्वारा निकाले गए भर्ती का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अभियान में शासकीय शहीद बापूराव पीजी कॉलेज और आईटीआई संस्था के अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित थे।

You may have missed