Home Uncategorized शपथ ग्रहण समारोह में होगा युवक-युवती परिचय सम्मेलन ,सुनील साहू

शपथ ग्रहण समारोह में होगा युवक-युवती परिचय सम्मेलन ,सुनील साहू

49
0

( राकी साहू लवन )। साहू समाज के बलौदा बाजार भाटापारा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा की पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह जल्द होगा जिसमे समाज के विवाह योग्य युवक-युवती का परिचय सम्मेलन का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमे विवाह करने के वाले युवक युवती अपना बायोडाटा निर्धारित फार्म में भरकर समाज के ग्राम अध्यक्ष व एवम परीक्षेत्र, तहसील जिला के पदाधिकारियों के पास शुल्क सहित 30 नवंबर तक अनिवार्य रूप से जमा कर दे ।जिससे परिचय सम्मेलन में शामिल होने का मौका मिल सके ।उन्होंने आगे कहा की परिचय सम्मेलन आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यह है की आज माता पिता अपने विवाह योग्य पुत्री पुत्रो के लिए योग्य वर कन्या ढूंढने में हजारों रुपए खर्च कर देते है जिससे फिजूल खर्च को रोकने समाज के बैनर तले समाज की बेटियो और बेटो को एक मंच देकर अपना योग्य मनपसंद जीवन साथी चयन करने का सुनहरा अवसर प्रदान करती है जिसमे परिवार के माता पिता के सामने ही एक दूसरे को कम समय में एक स्थान पर जानने का अवसर मिल जाता है जिससे माता पिता का समय और पैसा दोनो बच जाते है और इस तरह के आयोजनों को बड़ावा देने का काम लगातार समाज में किया जाएगा ।