March 12, 2026

स्मृति नगर पुलिस के द्वारा मोटर सायकिल चोर गिरफ्तार

Screenshot_2025_0120_111225

 

01. चोरी के वाहनों को खोजने के लिए सशक्त एप्पस हो रही कारगर साबित।
02. पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के निर्देशन पर संचालित किया जा रहा सशक्त एप्प।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग, श्री राम गोपाल गर्ग, द्वारा दुर्ग रेंज के समस्त जिलों में वाहन चोरी के बढते अपराधों के मददेनजर चोरी हुई वाहनों की जानकारी एवं बरमादगी के लिए सशक्त एप्प बनाया गया है जिस पर श्री जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के निर्देश एवं श्रीमान् अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर, भिलाई) श्री सुखनंदन राठौर के निर्देशन एवं श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक श्री सत्यप्रकाश तिवारी, के नेतृत्व में निरीक्षक राजेश मिश्रा थाना प्रभारी, सुपेला, द्वारा संदिग्ध एवं चोरी के वाहनों पर नजर रखी जा सकें।
आज दिनांक 19.01.2025 द्वारा, उप निरीक्षक गुरूविंदर सिंह संधु चौकी प्रभारी स्मृति नगर प्रआर 891, आरक्षक 1003,1464 अपने क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते समय सूर्यामाल चौक के पास के बिना नम्बर के वाहन को चलाते समय रोक कर मोटर सायकिल के इंजन एवं चेचिस नम्बर को सशक्त एप्पस में चेक करने पर वाहन चोरी का होना पाया गया जिसके संबंध में वाहन चालक सुमीत यादव पिता मदन यादव उम्र 18 वर्ष 02 माह ग्राम खपरी चौकी जेवरा सिरसा थाना पुलगांव जिला दुर्ग से पुछताछ किये जाने पर अपने साथी शिवा यादव के साथ मिलकर दिनांक 22.10.2024 को संजय टेडर्स के सामने से मोटर सायकिल एचएफ डीलक्स सीजी 07 सीएफ 8025 को चोरी करना बताये है तत्संबंध में थाना सुपेला चौकी स्मृति नगर में अपराध क्रमांक 1124/2024 धारा 303(2) भारतीय न्याया सहितां कायम होना पाया गया है कि आरोपी सुनीत यादव के कब्जे से चोरी गये मोटर सायकिल सीजी 07 सीएफ 8025 कीमती 10,000रू को जप्त किया गया है। आरोपी सुनीत यादव एवं विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

You may have missed