March 13, 2026

भिलाई महिला महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस का आयोजन 

IMG_20250127_190956

 

भिलाई महिला महाविद्यालय में २६ जनवरी २०२५ को ७६ गणतंत्र दिवस का आयोजन हर्षोल्लास पूर्वक किया गया 

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ संध्या मदन मोहन द्वारा माँ सरस्वती के पूजन- आराधन एवं दिप प्रज्वलन के पश्चात् राष्ट्र गौरव का प्रतिक ध्वजा रोहण किया गया उपस्थित शैक्षणिक, अशैक्षणिक स्टाफ एवं

छात्राओं को सम्बोधित करते हुए उन्होंने संविधान का अभिप्राय बताते हुए सामाजिक समरसता के महत्व पर बल दिया तथा स्वतंत्रता प्राप्ति हेतु हमारे साहित्यकारों के कलम के द्वारा लोगों को जागरूक करने एवं स्वतंत्रता प्राप्ति हेतु उत्प्रेरित करने वाले साहित्यकारों के साहित्यिक योगदान का उल्लेख किया l महाविद्यालय की छात्रसंघ प्रभारी डॉ निशा शुक्ला द्वारा आदर्श गणतंत्र की अवधारणा को व्याख्यायित करते हुए लोकतंत्र में सहिष्णु एवं उदार लोकतांत्रिक दृष्टिकोण की आवश्यकता प्रतिपादित की l

इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका श्रीमती ज्योतिबाला चौबे, डॉ एम. माधुरी देवी, डॉ निधि मोनिका शर्मा  द्वारा गीतों के माध्यम से गणतंत्र को स्वर दिया गया l महाविद्यालयीन छात्राओं प्रिया सिंह, ह्यूमन डेवलपमेंट, चतुर्थ सेमेस्टर तथा प्रियंका सिंह, बी. एड., प्रथम सेमेस्टर ने देश भक्ति पूर्ण कविता प्रस्तुत की l

अंत में महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापिकाओं डॉ आशा रानी  दास, श्रीमती प्रतिभा क्लाडियस, डॉ राजश्री चंद्राकर, डॉ मोहना सुशांत पंडित, डॉ भावना पांडेय, डॉ बरना मजूमदार एवं डॉ सरिता जोशी द्वारा बदलते भारत के परिदृश्य पर समूह गीत प्रस्तुत किया गया कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन डॉ निशा शुक्ला, छात्रसंघ प्रभारी द्वारा  किया गया lइस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्रायें, शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहें  |

You may have missed