March 14, 2026

एसबीएस हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान व सवास्थ्य शिविर सम्पन्न

Screenshot_2025_0128_184734

समिति के सात  हजार से अधिक फालोवर पार करने पर इन्दरजीत ने जताई खुशी


भिलाई। एसबीएस हॉस्पिटल पॉवर हाउस में सोमवार को विशाल स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर का अयोजन किया गया। इसमें बडी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया और अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। जिसमें बीपी सूगर सहित अन्य बिमारियों की जांच की गई और लोगों को नि:शुल्क दवाई दी गई। रक्तदान करने वाले सिक्ख नौजवानों के अलावा अन्य रक्तवीरों को यूथ सिक्ख सेवा समिति द्वारा प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम में मलकीत सिंह लल्लू, छग सिक्ख पंचायत के चेयरमेन जसबीर सिंह चहल, यूथ सिक्ख सेवा समिति के अध्यक्ष इन्दरजीत सिंह की माताश्री विशेष रूप से उपस्थित थी। सिक्ख युवा समिति अब तक 7000 से अधिक फालोअर अपना बना चुकी है। जिस पर समिति के अध्यक्ष इन्दरजीत सिंह छोटू ने काफी प्रसन्नता व्यक्त की है।

You may have missed