March 14, 2026

गुरुनानक स्कूल में “76वां गणतंत्र दिवस समारोह“

Screenshot_2025_0128_185831

गुरुनानक इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर में “76वां गणतंत्र दिवस” माननीय श्री अजय शर्मा जी (सहायक महाप्रबंधक, सिविल इंजीनियरिंग विभाग, भिलाई इस्पात संयंत्र) के मुख्य आतिथ्य में हर्षाेल्लाह से मनाया गया। मुख्य अतिथि महोदय जी ने राष्ट्रध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात् राष्ट्रगान और “भारत माता की जय” के नारों से संपूर्ण वातावरण गुंजायमान हो उठा। शाला के अध्यक्ष सरदार मनजीत सिंह जी ने शाला परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर सरदार तारा सिंह जी (श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर 6 के अध्यक्ष), सरदार पी.पी.एस. अहलुवालिया जीे (महासचिव), सरदार जसबीर सिंह जी (कैशियर), सरदार जगदीप सिंह जी (कोषाध्यक्ष), सरदार मुखविन्दर सिंह जी, सरदार बलजीत सिंह जी (सहायक सचिव) एवं शाला शिक्षण समिति के (कोषाध्यक्ष) देवेंद्र पाल सिंह जी, (माननीय सदस्यगण) सरदार लखबीर सिंह जी , सरदार मनप्रीत सिंह जी तथा विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मोना सिंह जी की उपस्थिति गरिमामयी रही।

You may have missed