March 12, 2026

दुर्ग रेलवे स्टेशन में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती

IMG-20250220-WA0000

 

भिलाई। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कुछ दिन पहले हुई भगदड़ में कई यात्रियों की जान जाने के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने सबक लिया है। यहां सभी स्टेशनों में आरपीएफ के जवानों की तैनाती बढ़ाने के साथ कई सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। यात्रियों को स्टेशन से ट्रेन के अंदर लाइन में खड़ा कर जाने दिया जा रहा है। दुर्ग से प्रयागराज की तरफ जाने वाली ट्रेनों की बात करें तो यहां महाकुंभ के चलते भीड़ दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। हालात यह है कि सारनाथ जैसी ट्रेन को केंसिल करना पड़ा। इसी तरह की भीड़ के चलते नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में भगदड़ हुई और वहां कई यात्रियों को जान तक गवानी पड़ी।

You may have missed