March 15, 2026

भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित भिलाई महिला महाविद्यालय 

IMG-20250223-WA0011

महाविद्यालय के  आइकयूएसी   एवं संकल्प एनजीओ संस्था  के संयुक्त तत्वावधान में ब्रेस्ट कैंसर एवं महिला स्वास्थ्य  विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  गत दिवस महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम  का प्रारंभ सर्वप्रथम सरस्वती पूजन द्वारा किया गया। आइक्यूएसी समन्वयक डॉ भारती वर्मा ने कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कार्यक्रम का संचालन किया ! या । महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ संध्या मदन मोहन द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत प्लांट सेपलिंग द्वारा किया गया। अतिथियों का परिचय देते हुए प्राचार्य डॉ  संध्या मदन मोहन ने जानकारी दी कि संकल्प एनजीओ संस्था स्त्री स्वास्थ्य ,शिक्षा एवं कैंसर से लड़ाई के लिए समर्पित संस्था है जो समाज में जन सेवा में बिना किसी अपेक्षा के कैंसर के कारण ओर बचाव सम्बंधि जागरूकता फैलाने का हर संभव प्रयास कर रही है । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संकल्प एनजीओ  की संस्थापक अध्यक्ष एवं बीईस  ग्रुप   आफ कामर्शियल  पेनिस की अध्यक्षा साथ ही भिलाई महिला महाविद्यालय भिलाई के शासी निकाय के अध्यक्ष आदरणीय श्री अरविंद जैन जी की धर्म पत्नी श्रीमती कनिका जैन ने बताया कि आज से 30 वर्ष पूर्व संकल्प संस्था  की स्थापना की गई थी । यह संस्था कैंसर जैसी बीमारी के निदान के लिए पीड़ितों को निरंतर सहयोग प्रदान करती आ रही है। यह निरन्तर जनजागरूकता के माध्यम से लोगो मे कैंसर से बचाव के साथ ही लोगो को इन पेशेंट के मदद के लिये विभिन्न प्रयासो से प्रोत्साहित कर रही है। कार्यक्रम की अतिथि वक्ता डॉ उज्ज्वला तमेर शहर की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ ने बताया कि ब्रेस्ट कैंसर किन-किन अवस्थाओं में हो सकता है तथा हम घर में ही नियमित रूप से अपने शरीर परीक्षण कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो सकते हैं तथा ऐसे कौन-कौन से लक्षण हैं जिनके लिये हमें बिना संकोच के अविलंब चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य एवं सामाजिक शिक्षा के बारे में भी छात्राओं को अवगत कराया। असावधानी एवं अन्य विभिन्न कारणो से अल्प वय मे कैंसर रोग के पेशेंट्स की बढ़ती संख्या पर ध्यानाकर्षण कराया ।कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमती ज्योति मिश्रा , संकल्प संस्था की वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि इस संस्था द्वारा रोग ही नही वरन् सामान्य जीवन मे भी शुद्ध खान-पान के महत्व, घर के भोजन के फायदों का भी प्रचार प्रसार शुद्ध मसालो के विक्रय द्वारा किया जाता है इसी कड़ी में उनकी संस्था के  द्वारा घर में निर्मित मसाले एवं अचार तैयार कर विक्रय हेतु प्रदर्शित किये गये है।इनके विक्रय से प्राप्त लाभ का उपयोग कैंसर पीड़ित मरीजो के उपचार में किया जाता है।  इसके लिये संस्था द्वारा महाविद्यालय मे मसालों  के  स्टालस् लगाये गये ।  महाविद्यालय  की प्राचार्य,प्राध्यापिकाओं एवं  छात्राओं   द्वारा मसालों एवं अचार का क्रय कर अपना सहयोग इस संस्था को अप्रत्यक्ष रूप से प्रदान किया गया। कार्यक्रमक  का धन्यवाद ज्ञापन  आइक्युएसी  सह समन्वयक
डॉ  मोहना सुशांत पंडित द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक गण तथा छात्राएं उपस्थित थी।