ओपी चौधरी ने इतिहास रचा, भारत में पहली बार किसी मंत्री ने हस्तलिखित बजट पेश किए
रायपुर। बजट 2025 पेश कर ओपी चौधरी ने इतिहास रचा है, भारत में पहली बार किसी मंत्री ने हस्तलिखित बजट पेश किए। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने हस्तलिखित बजट पेश किया। यह पहला मौका है जब राज्य में कंप्यूटर-टाइप्ड बजट की जगह खुद वित्त मंत्री के हाथों से लिखा गया बजट सदन में प्रस्तुत किया। यह बजट 100 पृष्ठों की है, जिसे पूरी तरह हाथ से लिखा गया है।