लोरमी बिजली विभाग की कार्रवाई बिजली बिल न भरने वाले बकाया दारों के कांटे कनेक्शन
लोरमी: छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी उपसंभाग लोरमी द्वारा चलाए जा रहे वसूली अभियान में 14970 रुपये के 58 उपभोक्ताओं का डिस्कनेक्शन किया गया जिसमें बकायादारो से 228920 रुपये वसूल किए गए । अलग अलग क्षेत्रों में किए गए कार्यवाहियों में गोंड़ खामही dc से जल सिँह यादव,गोरेलाल जायसवाल,प्रतिक तिवारी, रमेश कुमार साहू, रवि कुमार साहू, अजीज मालिक,अनिल कुमार पाण्डेय,बिसाहू राम साहू,रामसहाय, चुडामनि यादव,अशोक क्षत्री,होल्कर जायसवाल, आदि के घर दबिश दिए। वहीँ लोरमी के पुटपारा मुंगेली रोड डबरीपारा रानी गांव तुलसा घाट एवं अन्य क्षेत्रों में बकाया राशि वसूली और कनेक्शन काटने की कार्यवाही की गई। बिज़ली विभाग के सहायक यंत्री श्री लव माथुर के निर्देश पर कनिष्ठ यंत्री खागेश नेताम कृष्नचाँद्र गुप्ता एवं लाइन स्टाफ ने सघन वसूली अभियान चलाया।