March 13, 2026

राजस्व विभाग द्वारा डिमांड बिल /नोटिस एवं अंतिम सूचना देने के बाद भी सम्पतिकर अदा नहीं करने पर वार्ड 2 की बकायादार डेयरी को सीलबंद करने कार्यवाही प्रारम्भ की

IMG-20250310-WA0234(1)

निगम जोन 8 राजस्व विभाग द्वारा डिमांड बिल /नोटिस एवं अंतिम सूचना देने के बाद भी सम्पतिकर अदा नहीं करने पर वार्ड 2 की बकायादार डेयरी को सीलबंद करने कार्यवाही प्रारम्भ की, बकायादार ने 116425 रूपये बकाया राशि तत्काल अदा की, शेष राशि अदा करने 31 मार्च तक का समय माँगा, वार्ड 19 में बकाया नहीं देने पर 5 दुकानें सीलबंद, वार्ड 28 में सीलबंद कार्यवाही के दौरान 118638 रूपये का बकाया तत्काल दुकानदार ने किया अदा0

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के आदेशानुसार, अपर आयुक्त श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, उपायुक्त राजस्व डॉक्टर अंजलि शर्मा,राजस्व अधिकारी श्री खीरसागर नायक के निर्देशानुसार जोन 8 जोन कमिश्नर श्री ए. के. हालदार के मार्गनिर्देशन में जोन 8 राजस्व विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र के जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 के सोनडोंगरी क्षेत्र की बकायेदार डेयरी के संचालक द्वारा बकाया अदा नहीं किये जाने पर सीलबंद करने स्थल पर कार्यवाही प्रारम्भ की गयी. जोन सहायक राजस्व अधिकारी द्वारा डेयरी की भैंस को तत्काल जब्त करने के निर्देश दिए गए. इसके पश्चात तत्काल बकायादार डेयरी संचालक ने तत्काल 116425 रूपये का बकाया अदा कर दिया गया और शेष बकाया राशि अदा करने दिनांक 31 मार्च 2025 तक का समय माँगा गया. वहीं वार्ड 13 क्षेत्र में नगर निगम राजस्व विभाग ने बकाया राशि नहीं देने पर सम्बंधित 2 दुकाने सीलबंद कर दी गयीं, इस पर बकायादारों ने तत्काल 162494 रूपये का भुगतान कर दिया गया, इस पर निर्देशानुसार दुकानों की सील खोल दी गयी. जोन 2 के तहत शहीद हेमू कालाणी वार्ड नम्बर 29 में बकाया नहीं देने पर एक दुकान सीलबंद कर दी गयी. सीलबंदी के तत्काल पश्चात. महालक्ष्मी मार्केट में सम्बंधित बकायादार दुकान संचालक ने नगर निगम जोन 2 राजस्व विभाग को 118638 रूपये का पूर्ण बकाया भुगतान कर दिया गया, जिस पर सीलबंद दुकान की सील खोल दी गयी. इस क्रम में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 राजस्व विभाग द्वारा डॉक्टर ए. पी. जे. अब्दुल कलाम वार्ड क्रमांक 19 में बड़े बकायादार शान्ति देवी केडिया द्वारा बकाया राशि अदा नहीं किये जाने पर उनकी सम्बंधित 5 दुकानों को सीलबंद करने की कड़ी कार्यवाही की गयी. रायपुर नगर पालिक निगम के राजस्व विभाग द्वारा बकायदारों पर बकाया राजस्व वसूलने हेतु सीलबंद की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी.