Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जनदर्शन में गंभीरतापूर्वक सुनीं लोगों की शिकायतें

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जनदर्शन में गंभीरतापूर्वक सुनीं लोगों की शिकायतें

1
0

Raipur. रायपुर। जिलेवासियों की समस्याओं के निराकरण के लिए आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर के रेडक्रॉस सोसायटी सभाकक्ष में जनदर्शन के माध्यम से आम लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर डॉ. सिंह ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार विश्वरंजन समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।