Home छत्तीसगढ़ मुरुम परिवहन के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

मुरुम परिवहन के दौरान ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

1
0

 

रायगढ़। ट्रैक्टर मोड पर पलट गया। इससे उसके इंजन के नीचे दब जाने से चालक की मौत हो गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। मामला भूपदेवुपर थाना क्षेत्र का है। ग्राम रक्शापाली का रहने वाला करण राठिया 29 साल के घर में नीचे मिट्टी पाटने का काम चल रहा है। ऐसे में करण अपने ट्रैक्टर पर सवार होकर कुरूभांठा के करीब तालाब में मुरूम लेने के लिए गया था।