Home छत्तीसगढ़ 5 IFS अफसरों को सरकार ने दिया प्रमोशन

5 IFS अफसरों को सरकार ने दिया प्रमोशन

1
0

रायपुर। भारतीय वन सेवा के पांच अफसर पदोन्नत हुए हैं। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के पांच अफसर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। ये सभी अफसरों की वहीं पदस्थापना की गई है। कैबिनेट ने भारतीय वन सेवा के 30 साल सेवा पूरी कर चुके अफसरों को पदोन्नत कर प्रधान मुख्य वन संरक्षक बनाने की अनुशंसा की थी। इस कड़ी में कौशलेन्द्र कुमार, आलोक कटियार, अरूण कुमार पाण्डेय, सुनील मिश्रा और प्रेमकुमार पदोन्नत हुए हैं। ये सभी प्रधान मुख्य वन संरक्षक बने हैं।