June 9, 2026

रामनवमी में किया गया भंडारा केन्द्रीय राज्यमंत्री हुए शामिल

IMG-20250407-WA0254

 

लोरमी

प्रभु श्रीरामचन्द्र जी के जन्मोत्सव रामनवमी को पूरे देश में हर जगह बड़े ही हर्ष के साथ मनाया गया इसी कड़ी में लोरमी शहर की सामाजिक टीम श्रीराम सेवा समिति लोरमी के द्वारा लगातार चतुर्थ वर्ष श्रीरामनवमी प्रसाद भंडारा जन्मोत्सव का आयोजन गुरुद्वारा चौक के वार्ड नं 13 दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में किया गया जिसमें सुबह से ही हनुमान जी के दर्शन एवं पूजाअर्चना करने के लिए भक्तों की कतार लगी हुई थीं साथ ही आने जाने वाले सभी भक्तों को प्रसाद भी वितरण किया जा रहा था इस भंडारे कार्यक्रम में भारत सरकार के केन्द्रीय राज्यमंत्री एवं बिलासपुर लोकसभा के सांसद तोखन साहू जी भी शामिल हुए उन्होंने हनुमान जी की पूजा अर्चना करके प्रदेश के लोगों के लिए खुशहाली की कामना की
टीम के मुखिया मुकेश जायसवाल मोदी ने बताया कि रामनवमी के दिन हमारी टीम हर साल हनुमान मंदिर में भंडारा करवाती हैं इस नेक काम मे मोहल्ले वासियों का विशेष सहयोग रहता हैं इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए 15 दिन पहले से ही समिति के लोग लगे हुए थे सभी की मेहनत से यह कार्यक्रम सफल हुआ इस अवसर पर अजय मनीष दुर्गेश विनोद विक्की सत्या समर कवि एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

You may have missed