March 7, 2026

अपर आयुक्त राजस्व विभाग का प्रभार सौंपते हुए उन्हें अपर आयुक्त नगर निवेश विभाग के प्रभार से मुक्त किया

IMG-20250411-WA0203

उमाशंकर अग्रवाल वित्त विभाग सहित राजस्व विभाग प्रभारी, श्री राजेन्द्र गुप्ता स्वास्थ्य विभाग सहित सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी, श्री पंकज शर्मा विधि सहित नगर निवेश विभाग प्रभारी बनाये गये 0

0 श्री हितेन्द्र यादव जोन 6, श्री विवेकानंद दुबे जोन 10, श्री रमेश जायसवाल जोन 3, श्री राकेश शर्मा जोन 7, श्रीमती प्रीति सिंह जोन 1, श्री जसदेव बाबरा जोन 8 जोन कमिश्नर बनाये गये 0

रायपुर- आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप ने आदेश जारी कर नगर निगम की प्रशासनिक व्यवस्था अंतर्गत अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अपर आयुक्त श्री उमाशंकर अग्रवाल को अपर आयुक्त वित्त विभाग के साथ-साथ अपर आयुक्त राजस्व विभाग का समस्त प्रभार सौंपते हुए उन्हें अपर आयुक्त नगर निवेश विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया है।

इसी प्रकार अपर आयुक्त श्री राजेंद्र गुप्ता को स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अपर आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग का समस्त प्रभार सौंपते हुए अपर आयुक्त राजस्व के प्रभार से मुक्त कर दिया है।

वहीं अपर आयुक्त श्री पंकज शर्मा को विधि के साथ-साथ अपर आयुक्त नगर निवेश विभाग का समस्त प्रभार सौपते हुए अपर आयुक्त समान्य प्रशासन विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया है।

आयुक्त ने जोन 1 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव जोन जोन कमिश्नर जोन 6, जोन 3 जोन कमिश्नर श्री विवेकानंद दुबे को जोन कमिश्नर 10, जोन 6 जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल को जोन 3 जोन कमिश्नर, जोन 10 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा को जोन 7 जोन कमिश्नर, निगम मुख्यालय उपायुक्त श्रीमती प्रीति सिंह को जोन 1 जोन कमिश्नर, निगम मुख्यालय उपायुक्त श्री जसदेव बाबरा को जोन 8 जोन कमिश्नर का प्रभार सौपते हुए जोन 8 जोन कमिश्नर श्री ए. के. हालदार को निगम मुख्यालय उपायुक्त एवं जोन 7 जोन कमिश्नर श्री रमाकांत साहू को निगम मुख्यालय उपायुक्त का प्रशासनिक कार्यदायित्व सौपा है। आयुक्त ने उक्ताशय का प्रशासनिक आदेश तत्काल प्रभावशील कर दिया है।