उन्हें पुलिस के कार्यों और गतिविधियों से रूबरू कराया गया, ताकि नई पीढ़ी पुलिस से संपर्क करने में असहज महसूस ना करें परन्तु उन्हें अपना मित्र ही समझे। साथ ही बच्चों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई, यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया, नशे से होने वाले दुष्प्रभाव और बाल अपराध से संबंधित जानकारी दी गई।



