March 6, 2026

अग्निवीर के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख 25 अप्रैल तक बढ़ी

IMG-20250420-WA0001

 

रायपुर। अग्निवीर के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अप्रैल 2025 तक बढ़ा दी गई है। आवेदकों को यदि ऑनलाइन आवेदन करने में किसी भी प्रकार की समस्या आ रही हो तो वे सेना भर्ती कार्यालय के दूरमाष क्रमांक 0771-2965212 अथवा 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। अग्निपथ योजना में अधिकारियों के पद से नीचे के सैनिकों की भर्ती के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक नई योजना है। इसकी घोषणा 16 जून 2022 को की गई। इस योजना के तहत सेना में शामिल होने वाले जवानों को ‘अग्निवीर’ के नाम से जाना जाएगा। अग्निपथ योजना के तहत भर्ती होनेवाले युवाओं का सेवाकाल 4 साल का होगा। इस कार्यकाल में 6 महीने की ट्रेनिंग अवधि भी शामिल है।

#