June 9, 2026

मुख्यमंत्री का पोस्ट – अच्छे मूड में नहीं हूं, फ्लाइट डायवर्ट होने पर जताई नाराजगी

IMG-20250420-WA0000

 

 

जम्मू से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को शनिवार रात जयपुर डायवर्ट कर दिया गया, जिसमें जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी सवार थे. इसके बाद मुख्यमंत्री ने दिल्ली एयरपोर्ट पर ‘ऑपरेशनल अव्यवस्था’ को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की. अब्दुल्ला ने रात में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘दिल्ली एयरपोर्ट बेहद बुरी स्थिति में है (माफ कीजिए, पर इस समय मैं अच्छे मूड में नहीं हूं). जम्मू से उड़ान भरने के तीन घंटे बाद हमें जयपुर डायवर्ट कर दिया गया और अब रात 1 बजे मैं प्लेन की सीढ़ियों पर खड़ा होकर ताजी हवा ले रहा हूं. मुझे नहीं पता हम यहां से कब निकलेंगे.’ उन्होंने प्लेन से नीचे उतरने के दौरान की एक सेल्फी भी शेयर की, जिसमें वह सीढ़ियों पर खड़े नज़र आ रहे हैं. फ्लाइट के अन्य यात्री, जिनमें अब्दुल्ला भी शामिल थे, आधी रात के बाद तक जयपुर एयरपोर्ट पर विमान के अंदर ही फंसे रहे.

You may have missed