March 11, 2026

दिशा पाटनी की बहन ने दिखाई इंसानियत, खंडहर में पड़ी बच्ची को बचाया

IMG-20250421-WA0012

 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए एक मासूम बच्ची को बचाया है। उन्होंने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर इसकी जानकारी दी। दरअसल, यह मामला बरेली के थाना कोतवाली क्षेत्र की पुलिस लाइन का है। खुशबू पाटनी अपने घर के पास टहलने निकली थीं, तभी उन्हें पास के एक खंडहर से एक बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। इस दौरान उन्होंने खंडहर में झांककर देखा तो वहां एक लावारिस हालत में बच्ची रो रही थी। इसके बाद खुशबू बिना देर किए तुरंत खंडहर के अंदर पहुंची और बच्ची को सकुशल बाहर निकाला। इतना ही नहीं, खुशबू बच्ची को अपने साथ घर ले आईं। जहां उसकी सफाई की और बाद में मासूम को दूध भी पिलाया। वहीं, खुशबू के पिता ने बच्ची के बारे में पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद उसे जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

You may have missed