6 बारातियों की मौत, हादसे में कार हुई चकनाचूर
जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के शुक्ल भुजौली के समीप रविवार रात बारात की एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने गैस कटर की मदद से कार काटकर लोगों को बाहर निकाला। हादसे के शिकार सभी लोग कुशीनगर के रहने वाले हैं।