तेज रफ्तार ट्रक ने एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मारी, 3 की मौत कई घायल
महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना का कारण एक तेज रफ्तार ट्रक थी। जिसने एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। मामला रायगढ़ के खोपोली के निकट बोरघाट का है, जहां एक तेज रफ्तार मालवाहक ट्रक ने एक के बाद एक पांच वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए।