कांग्रेस आज करेगी सीएम हाउस घेराव
प्रदेश में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों की चिंता को लेकर प्रदेश सरकार को जगाने कांग्रेस आज मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेगी। प्रदेश भर के कांग्रेस जन राजधानी में एकत्रित होकर बढ़ते अपराधों के प्रति चिंता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। नगर निगम के सामने 11 बजे कांग्रेसजन एकत्रित होकर मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करेंगे।