June 9, 2026

भाई की सगाई थी, दर्जी ने कर दी गलती, कोर्ट में मामला

IMG-20250422-WA0001

 

 

पाकिस्तान के कराची में एक अजीब वाकया सामने आया है। यहां एक शख्स ने दर्जी की वादाखिलाफी को लेकर कोर्ट का रुख कर लिया। उसने दर्जी पर आरोप लगाया है कि परिवार में समारोह के लिए दिए गए ऑर्डर को उसने समय पर पूरा नहीं किया। उपभोक्ता संरक्षण अदालत में दर्जी के खिलाफ मुकदमा दर्ज भी कर लिया गया है। याचिकाकर्ता की मांग है कि उसे दर्जी मुआवजा चुकाए। शिकायतकर्ता ने कहा कि भाई की सगाई के लिए उसने दर्जी को कपड़ा दिया था। दर्जी ने समारोह से पहले ही कपड़ा सिलकर देने का वादा किया था। हालांकि उसने समारोह के दिन तक भी काम पूरा नहीं किया। वह बार-बार दुकान के चक्कर काटता रहा। ऐसे में शिकायतकर्ता ने दर्जी से अपनी मानसिक पीड़ा का हवाला देते हुए एक लाख रुपये मुआवजे की मांग की है।

You may have missed