भांजे के प्यार में अंधी महिला…क्रूरता की सभी हदें कर दी पार
गोरखपुर: एक महिला और उसके प्रेमी ने 10 दिन पहले दुबई से लौटे अपने पति की हत्या कर दी, शव को दो टुकड़ों में काटा और सूटकेस में भरकर घर से 55 किलोमीटर दूर एक खेत में फेंक दिया. पुलिस ने सूटकेस पर लगे एयरलाइन टैग से व्यक्ति की पहचान की. उत्तर प्रदेश के मेरठ में हाल ही में दो ऐसी हत्याएं हुईं हैं जिन्होंने क्रूरता की सभी हदें पार कर दी. एक में मर्चेंट नेवी अधिकारी के शव को ड्रम में भर दिया गया और दूसरी में पति का गला घोंटकर हत्या कर दी गई और इसे सांप के काटने का मामला बताने की कोशिश की गई. अब ये तीसरी खौफनाक घटना है.