March 7, 2026

पाक समर्थक युवक अरेस्ट, प्रदर्शन के दौरान लगाने लगा जिंदाबाद के नारे

IMG-20250425-WA0001

 

जम्मू/चंडीगढ़। पहलगाम की बैसरन घाटी में आतं​की हमले में 28 पर्यटकों की हत्या के बाद से देशभर में गुस्सा है। जगह-जगह पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के ​खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी बीच चंडीगढ़ में हुए एक प्रदर्शन के दौरान एक युवक के पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने से बवाल हो गया। चंडीगढ़ के मशहूर सेक्टर-17 में पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में हिंदू संगठन प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। उसने कहा कि लोग पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे न लगाएं, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे से उसके दिल में दर्द होता है। प्रदर्शन में आए लोगों ने उसे दबोच लिया और पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-17 थाना प्रभारी रोहित कुमार और सेक्टर-17 नीलम चौकी प्रभारी सतीश कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में ले लिया। युवक ने पगड़ी पहनी थी और वह मोहाली के खरड़ का रहने वाला है।