March 6, 2026

सच्चाई जानने के बावजूद पत्नी को रखने तैयार था पति, हद पार करने पर करा दी दूसरी शादी

IMG-20250425-WA0002

 

 

उत्तर प्रदेश के बाद अब त्रिपुरा से ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। खबर है कि पत्नी के विवाहेतर संबंधों से परेशान होकर शख्स ने यह कदम उठाया है। बुधवार को दोनों पक्षों की सहमति के बाद एक स्थानीय हिंदू मंदिर में विवाह संपन्न कराया गया। पुलिस का कहना है कि सहमति से हुए इस कार्य के चलते उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण त्रिपुरा जिले के संतरीबाजार के रहने वाले नयन साहा ने अपनी पत्नी का हाथ उसके प्रेमी के हाथों में दे दिया। उन्होंने कहा, ‘मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है। उन्हें खुशी खुशी साथ रहने दें।’ इधर, नव दंपति का कहना है कि आपसी सहमति के बाद ही दोनों ने शादी की है।