इनोवा ने दर्जनभर लोगों को कुचला, 4 घायल ICU में
बिहार। राजधानी पटना के तारा मंडल इलाके में रविवार रात तेज रफ्तार इनोवा कार एक बड़े सड़क हादसे का कारण बन गई. घटना रात करीब 9 बजे की है जब तेज रफ्तार से आ रही इनोवा ने कई गाड़ियों को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे खड़े आठ लोगों को रौंद दिया. हादसे के बाद कार पलट गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया. भीड़ ने कार चालक की जमकर पिटाई कर दी. सूचना मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.